Friday, May 3, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeघर में सो रहे अधिवक्ता पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी

घर में सो रहे अधिवक्ता पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी

Jalpura : चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि घटी घटना

पांच गोली लगने से जख्मी युवक का शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के Jalpura जलपुरा गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे हथियारबंद बदमाशों ने घर में सो रहे अधिवक्ता पुत्र को गोली मार दी। पांच गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पेट के दाएं साइड, बाएं साइड, बाएं पैर, दाएं जांघ एवं दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉ. विकास सिंह द्वारा ऑपरेशन कर पेट में लगी गोली का बुलेट निकाला गया।

पूर्व के विवाद को लेकर घटना को दिया गया अंजाम

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

जानकारी के अनुसार जख्मी ओम प्रकाश सिंह मूल रूप से चांदी थाना क्षेत्र के Jalpura जलपुरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता राजेश्वर सिंह उर्फ अटल बिहारी सिंह आरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता है। जख्मी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका तीन ट्रैक्टर एवं एक स्कॉर्पियो चलता है। वाहनो की देखरेख गांव का ही युवक गोलू कुमार उर्फ आशीष कुमार सिंह करता था। छह माह पूर्व पैसे की हेराफेरी को लेकर उसे हटा दिया था। जिसको लेकर उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। मंगलवार की रात जब वे अपने चचेरे भाई धनंजय सिंह के साथ कमरे में सोये थे। इसी दरमियान मध्यरात्रि गोलू कुमार उर्फ आशीष कुमार सिंह आया और तबाडतोड़ फायरिंग कर दी। पांच गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

दूसरी ओर जख्मी युवक के पिता राजेश्वर सिंह उर्फ अटल बिहारी सिंह ने बताया कि वे नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में रहते हैं। घटना की सूचना उन्हें फोन के द्वारा मिली। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पटना के सरिस्ताबाग में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। वह ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो चलाने का काम करता है। जिसका देखरेख गोलू कुमार उर्फ आशीष कुमार सिंह द्वारा किया जाता था। पैसे की हेराफेरी को लेकर उसे छह माह पूर्व हटा दिया था।

डॉक्टर विकास ने ऑपरेशन कर निकाला गोली का बुलेट
Jalpura गोली से जख्मी जलपुरा निवासी युवक का ऑपरेशन डॉक्टर विकास सिंह ने किया, उन्होंने बताया जख्मी युवक को पांच गोली लगी है। दो गोली पेट में, एक गोली बाये पैर, एक गोली दाएं जांघ एवं एक गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है। गोली लगने से उसका बाया पैर एवं दाहिना हाथ फ्रैक्चर कर गया है। तकरीबन साढे 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद जख्मी के पेट में लगी गोली का बुलेट निकाल दिया गया। उसे ओटी टेबल पर ही दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। गोली लगने से जख्मी का आंत सात-आठ जगह डैमेज हो गया था, जिसे रिपेयर किया गया। मरीज को अभी 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Jalpura-shot man-Injured
अधिवक्ता पुत्र को बदमाशों ने मारी पांच गोली,जख्मी

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
Jalpura जलपुरा गांव निवासी युवक को गोली मारे जाने की घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामला पूर्व के विवाद का ही बताया जा रहा है। मामले की छानबीन कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!