HomeNewsआरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Dekura – आरा-सासाराम रेल खंड पर देकुरा गांव के समीप घटी घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

खबरे आपकी बिहार/आरा:Dekura आरा-सासाराम रेलखंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुरा गांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बैदेकोरी गांव निवासी कन्हैया साह का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह है। वह गांव पर ही रह कर खेती गृहस्ती करता था। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ महीनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी।जिसको लेकर वह बराबर घर से एक-दो दिन गायब रहता था। तीन दिन पहले भी वह अपने घर से सुबह बिना कुछ बोले बाहर निकल गया था। जब देर शाम वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

वायरल फोटो से हुई पहचान,घर में मचा कोहराम

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

आज सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक का फोटो वायरल हो रहा था। जिसके बाद परिजन स्थानीय थाना पहुंचे और शव की पहचान की। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन ने पांचवें स्थान पर था। मृतक की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के परिवार में मां सरस्वती देवी, पत्नी लालती देवी एवं एक 20 दिन का मासूम बच्चा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां सरस्वती देवी, पत्नी लालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

train-Dekura

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular