HomeNewsभोजपुर में बेलगाम बस ने ऑटो, बाइक एवं साइकिल सवार को रौंदा,...

भोजपुर में बेलगाम बस ने ऑटो, बाइक एवं साइकिल सवार को रौंदा, दो की मौत

Bus Accident in Udwantnagar हादसे मे दो महिला समेत पांच लोग जख्मी, दो रेफर

मृतको में एक रोहतास निवासी निजी अस्पताल के संचालक, दूसरे की शिनाख्त नही

पुलिस ने बस को जब्त कर खलासी व चालक को किया गिरफ्तार

खबरे आपकी बिहार/आरा: Bus Accident in Udwantnagar आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना के सामने बेलगाम बस ने ऑटो, दो बाइक एवं साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रोहतास के निजी अस्पताल के संचालक एवं साइकिल सवार अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इसमें दो को पटना रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

Bus Accident in Udwantnagar

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने बस का पीछा कर जब्त कर लिया। वही चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मियों को उदवंतनगर पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से दो को पटना रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के तरावं गांव निवासी विजेंद्र साह का 27 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गुप्ता एवं एक अन्य अज्ञात है। मृतक राहुल कुमार गुप्ता निजी अस्पताल के संचालक है। जबकि जख्मियों में गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकटी गांव निवासी मो.कलामुद्दीन की पत्नी कुसुम बेगम, उनका दो माह का पुत्र शाहनवाज, तबारक हुसैन की पत्नी मुन्नी खातून एवं रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र के खरवथ गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र व आरा के गौसगंज स्थित निजी स्कूल के संचालक लाल बिहारी सिंह शामिल है। पढ़े :- आरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular