HomeNewsजब परिजनों ने मृतक के मोबाइल पर किया काॅल, घर में मच...

जब परिजनों ने मृतक के मोबाइल पर किया काॅल, घर में मच गया कोहराम

Khangao निवासी श्रीराम गुप्ता की ट्रेन हादसे में मौत

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/आरा: Khangao दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन एवं जमीरा हाल्ट के बीच अप लाइन में रविवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

भांजी की शादी में भाग लेकर घर लौट रहे अधेड की ट्रेन से गिरकर मौत

जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी स्व.लक्ष्मी साव के 45 वर्षीय पुत्र श्रीराम गुप्ता है। बताया जाता है कि वह अपनी भांजी की शादी में पटना गए थे। जब वह वापस ट्रेन से घर लौट रहे थे। उसी दौरान वे ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जब परिजनों ने मृतक के मोबाइल पर काॅल किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन रिसीव किया और उन्हें इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- जब दुकानदार के पैंट छेदते निकल गयी गोली

पढ़े :- वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई 

पढ़े :- भोजपुर में पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular