Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में अज्ञात युवक का शव नदी से बरामद, सनसनी

भोजपुर में अज्ञात युवक का शव नदी से बरामद, सनसनी

Bandhwa Banas River-तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव स्थित बनास नदी से आज सुबह बरामद हुआ शव

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। भोजपुर के तरारी प्रखंड क्षेत्र के बंधवा गांव स्थित बनास नदी से गुरुवार की सुबह एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक का शव बरामद है। शव मिलने ही गांव एवं आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और नदी से निकाल शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक चेकदार शर्ट एवं हाफ पैंट पहने हुए था। इधर, पुलिस की माने तो शव के फूल जाने एवं गल जाने के कारण मौत का कारण नहीं स्पष्ट हो पा रहा है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि युवक की मौत पानी में डूबने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक Bandhwa Banas River शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular