Homeबिहारआरा भोजपुरआखिर कब बनेगा लोहवा पुल, उठने लगे सवाल

आखिर कब बनेगा लोहवा पुल, उठने लगे सवाल

Lohwa Pul-तत्काल हो लोहवा पुल के डायवर्शन का निर्माण- चन्दन पाण्डेय

Bijay singh

खबरे आपकी आरा सदर प्रखण्ड के आरा सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बड़की सनदिया स्थित लोहवा पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से पिछले तीन वर्षो से आवागमन के लिए ठप्प है। खतरा होने के आशंका से इस पर आवागमन को रोक कर बगल से डायवर्शन बनाया गया था जिससे इस पथ पर बसे सनदिया, रामापुर सनदिया, महुली, कड़ारी, बाघीपाकड, इजरी, सलेमपुर और करजा पंचायत के सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन हो रहा था, परन्तु बाढ़ के चपेट में आने की वजह से डायवर्शन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा आरा ग्रामीण के महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता चन्दन पांडेय ने बताया कि इस पथ पर लाखों की आबादी बसती है, जिनके आवागमन के लिए फौरी तौर पर यह डायवर्शन ही सहारा है। श्री पाण्डेय ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए यह कहा कि इस डायवर्शन का तत्काल पुनर्निर्माण करना आवश्यक है, जिससे की पानी निकलने के बाद लोगों का आवागमन संभव हो सके।

Lohwa Pul
आरा सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बड़की सनदिया स्थित लोहवा पुल क्षतिग्रस्त

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

हालाकि उन्होंने यह भी बताया है कि इस Lohwa Pul पर संज्ञान लेते हुए आरा सदर विधायक सह कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से आग्रह किया था। जिसके बाद नया पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी निर्गत हो गया है, परंतु राशि के अभाव में अब तक इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बताते चले की लगभग 1.43 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए नाबार्ड से राशि मुहैया कराने की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular