HomeNewsपरंपरागत तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन, मुन्नी देवी ने RK Singh को...

परंपरागत तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन, मुन्नी देवी ने RK Singh को रक्षासूत बांधा

Rakshabandhan-भोजपुर में परंपरागत तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

बहनों ने भाइयों के हाथो की कलाई पर बांधी राखी

खबरे आपकी आरा शहर सहित जिले के पूरे जिले में रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन को लेकर घरों में उत्सव का माहौल था। घरों में आज सुबह से ही उत्सव का माहौल था। छोटे-छोटे बच्चों में उत्साह चरम पर था।

रविवार की सुबह से ही बहन नए-नए वस्त्र पहनकर तैयार दिखी। बहनो ने अपने भाइयों की सबसे पहले आरती उतारी। उसके बाद कुमकुम, दही और अक्षत का तिलक लगाकर दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधा। ततपश्चात बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाया।

भाइयों ने भी अपनी बहनों को कपड़े, सोने-चांदी के आभूषण, नकद आदि उपहार स्वरूप प्रदान किया। कई लोगों ने अपनी बहनों के घर जाकर राखी बांधवाया। Rakshabandhan-रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शहर के मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग विभिन्न तरह की मिठाई की खरीदारी करते रहें। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मणों ने भी अपने यजमानो के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा।

Rakshabandhan-पूर्व विधायक मुन्नी देवी द्वारा केंद्रीय मंत्री को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत बांधा

Rakshabandhan- Munni Devi
Rakshabandhan- Munni Devi ties Rakshasutra to RK Singh

वही जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले को लेकर बढ़ रहे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राज कुमार सिंह का भव्य स्वागत भोजपुर जिला के प्रवेश करते हैं कुंडेश्वर गांव के समीप एनएच 84 पर भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व कृषि राज्य मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व विधायक मुन्नी देवी द्वारा किया गया। पूर्व विधायक मुन्नी देवी द्वारा केंद्रीय मंत्री को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत भी बांधा गया।

शाहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने संबोधित करते हुए आगे की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विरुद्ध विपक्ष द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाकर देश को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन हमें विपक्ष के सभी झूठे आरोप को जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सीधे जनता को बताना है कि सरकार क्या कर रही है।

उक्त अवसर पर भाजपा नेता भुअर ओझा, मंगलाचरण तिवारी, हरेंद्र पांडे, धीरेंद्र सिंह, अंकित पांडे, प्रदीप गुप्ता, चंदन पांडे, हरेराम सिंह, पंकज तिवारी, बंटी पांडे, निशु राय, सतिश भट्ट, नरेंद्र तिवारी, गोनू पांडेय सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular