Homeमनोरंजनकलानहीं रहें कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, दिल्ली में निधन

नहीं रहें कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, दिल्ली में निधन

खबरे आपकी दिल्ली: पद्म विभूषण से सम्मानित कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj)का हृदयाघात से दिल्ली में निधन हो गया। लखनऊ के कालका बिंदादीन घराने के सदस्य बिरजू महाराज का पूरा नाम बृज मोहन नाथ मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1937 को लखनऊ के प्रसिद्ध कथक नर्तक परिवार में हुआ था। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे।

Birju Maharaj: बिरजू महाराज का दिल्ली में निधन

पंडित बिरजू महाराज का दिल्ली में निधन

बताया जा रहा है कि 83 वर्षीय बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और अचेत अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिरजू महाराज के दिल्ली में निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। कला, फिल्म व संगीत जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular