Homeबिहारआरा भोजपुरजमीन के विवाद में फायरिंग, पिता की मौत, पुत्र व भतीजा जख्मी

जमीन के विवाद में फायरिंग, पिता की मौत, पुत्र व भतीजा जख्मी

जमीन के विवाद में फायरिंग, पिता की मौत, पुत्र व भतीजा जख्मी

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

चरपोखरी थाना क्षेत्र के कमरिया गांव में सोमवार की देर शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले में जमीन के विवाद को लेकर एक बार फिर बंदूके गरजी है। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कमरिया गांव की है। जहां सोमवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान गोली लगने से पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गोली लगने से मृतक का पुत्र एवं छर्रा लगने से उनका भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक को गोली दाहिने साइड सर में लगी है। जबकि जख्मी पुत्र को गोली दाहिने पैर में घुटना के नीचे लगी है। वही भतीजे को बाएं हाथ एवं बाएं कान के पीछे छर्रा लगा है। दोनो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कमरिया गांव निवासी स्व.मुंशी प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र बैजनाथ प्रसाद है। वे पेशे से किसान थे। गांव पर ही रह कर खेती किया करते थे। जबकि जख्मियो में उनका 30 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार एवं उसी गांव के निवासी दीपनाथ प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। प्रिंस मृतक का भतीजा है। इधर, मृतक के छोटे भाई छविनाथ राम ने बताया कि उन्होंने गांव के ही बृज किशोर सिंह से मालगुजारी पर 12 कट्ठा जमीन खेती करने के लिए लिया था। लेकिन बृज किशोर सिंह के भतीजे विनोद सिंह ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति से उसके खेत को पटवा रहा था। तभी बैजनाथ प्रसाद वहां पहुंच गए और जो खेत पटा रहा था। उससे कहा कि यह खेत मैंने लिया है। तुम क्यों पटा रहे हो, तो वह मान गया। लेकिन बृज किशोर सिंह का भतीजा विनोद सिंह नहीं माना और वह बैजनाथ प्रसाद से हाथापाई करते हुए उन्हें धक्का दे दिया। जिसके बाद वह अपने दरवाजे पर आ गए। उसी बीच विनोद सिंह ने अपने अन्य लोगों के साथ हथियार से लैस हमारे दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुए आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से बैजनाथ प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही गोली लगने से उनका पुत्र अजीत कुमार व छर्रा लगने से उनका भतीजा प्रिंस कुमार जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी अजीत कुमार एवं प्रिंस कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना इंचार्ज निकुंज भूषण अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे मैं लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के छोटे भाई छविनाथ राम ने ठकुरी पंचायत के मुखिया पति एवं उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई एक बहन में सबसे बड़े थे। मृतक की पत्नी कमला देवी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। मृतक के परिवार में तीन पुत्र व दो पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular