Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर जिले के तीन निकायों के लिए मतदान शुरू

भोजपुर जिले के तीन निकायों के लिए मतदान शुरू

Ara Koilwar and Gadhani:खबरे आपकी

खबरे आपकी बिहार/आरा: Ara Koilwar and Gadhani आज 28 दिसंबर को भोजपुर जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर आरा नगर निगम, कोईलवर एवं गड़हनी नगर पंचायत के सभी बूथों पर बनें मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चूका है। आरा नगर निगम,कोईलवर,गड़हनी नगर पंचायतों के 409 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला यहां 258873 मतदाता तय करेंगे ।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर का स्वतंत्र चुनाव को लेकर जनता और प्रत्याशी काफी उत्साहित हैं। ऐसे में आरा नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। सबसे ज्यादा चर्चा आरा नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर है। जहां की लड़ाई आम लोगों से लेकर खास लोगों तक पहुंच गई है। कई प्रत्याशी राजनीतिक घरानों के भी खड़े हैं। 30 दिसंबर को काउंटिंग है।

नगर निगम में 2 लाख 33 हजार 725 मतदाता 230 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करेंगे। आरा नगर निगम में मेयर पद के लिए 25, डिप्टी मेयर पद के लिए 13 और वार्ड पार्षद के पद के लिए 192 प्रत्याशी मैदान में है । नगर निगम में पुरुष मतदाता 1 लाख 25 हजार 692, महिला मतदाता 1 लाख 8 हजार 31 और थर्ड जेंडर दो हैं। आरा नगर निगम में 45 वार्डों के लिए 260 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो पिंक बूथ, दो आदर्श बूथ और 13 लाइव वेबकास्टिंग बूथ है।

नगर पंचायत गड़हनी में 112 प्रत्याशियों का भाग्य फैसला 11 हजार 615 मतदाता करेंगे। गड़हनी नगर पंचायत में 12 वार्डों का चुनाव होना है। कुल 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 14 भवन, एक पिंक, एक आदर्श और लाइव वेबकास्टिंग बूथ है। गड़हनी में मुख्य पार्षद पद के लिए 10, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 14 और वार्ड पार्षद पद के लिए 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नगर पंचायत कोईलवर में 14 वार्डों में चुनाव होना है 67 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 13 हजार 533 मतदाता करेंगे। कोईलवर में मुख्य पार्षद पद के लिए 8, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 12 और वार्ड पार्षद पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में है।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!