HomeNewsबिहारवोट के लिए नोट बांटने में एक गिरफ्तार, दस हजार रुपए जब्त

वोट के लिए नोट बांटने में एक गिरफ्तार, दस हजार रुपए जब्त

Notes for votes:खबरे आपकी

Bijay singh
  • नगर थाने के मिल्की मोहल्ला स्थित एक बूथ से मजिस्ट्रेट ने पकड़ा
  • धनुपरा के पास भी 22 हजार के साथ युवक धराया, बांड भरवा पुलिस ने छोड़ा

खबरे आपकी बिहार/आरा: आरा में नगर निगम के चुनाव के दौरान वोट के बदले नोट का खेल चला। इस मामले में पुलिस द्वारा नोट बांट रहे एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। उसके पास से दस हजार रुपए भी बरामद किया गया है। वह नगर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मो. दानिश है।

उसे मिल्की मोहल्ला किराना स्थित बूथ संख्या 25/5, 25/6 के पास से पकड़ा गया है। उस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात लोक स्वास्थ्य बिहिया अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता अमित कुमार के बयान पर दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

कहा गया है कि चुनाव के दौरान वह एएसआई मनोज कुमार तिवारी के साथ नगर थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 19 से 27 के बीच ड्यूटी कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि बूथ संख्या 25/5,26/6 के पास (Notes for votes) वोटरों के बीच पैसा बांटा जा रहा है। उस आधार पर वह पुलिस के साथ पहुंचे तो एक आदमी झोला लेकर भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा और तलाशी ली, तो दस हजार रुपए सौ रुपये का नोट) बरामद किया गया।

इधर, धनुपरा के पास भी 22 हजार रुपए के साथ एक शख्स को पकड़ा गया। वह यूपी के जिगना थाना क्षेत्र के बसोवरा निवासी पद्मम शेखर द्विवेदी है। बाद में पूछताछ के बाद उसे पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया गया।‌

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular