Homeप्रसिद्ध व्यक्तिगरीबों के सच्चे हितैषी थे पंडित बिन्देश्वरी दूबे

गरीबों के सच्चे हितैषी थे पंडित बिन्देश्वरी दूबे

Story of Pandit Bindeshwari Dubey: 100वीं जयंती पर बिहिया में राजकीय समारोह आयोजित

Bijay singh

खबरे आपकी बिहार/आरा: बिहिया नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित बिन्देश्वरी दूबे की 100वीं जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता रेलवे यूनियन के नेता शशिकांत पाण्डेय ने तथा संचालन शिक्षक विकास कुमार ने किया।

समारोह का उद्घाटन एडीएम मनोज कुमार झा, जगदीशपुर एसडीएम सीमा कुमारी, मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता, बीडीओ लोक प्रकाश व सीओ सुशील कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।समारोह के उद्घाटन के पश्चात् उपस्थित अतिथियों व गणमान्य लोगां ने स्व. दूबे जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीएम मनोज कुमार झा ने आजादी की लड़ाई में (Story of Pandit Bindeshwari Dubey) दूबे जी के क्रांतिकारी योगदानों पर चर्चा करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर चलने वाले और सबका विकास करने की वाले कुशल नेता थे। जमीन से उठकर इतने उंचे पद पर पहुंचने वाले दूबे जी के सादगी, सेवा और संघर्षमयी जीवन से आज की पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है।

वहीं अन्य वक्ताओं ने स्व. दूबे जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा, सादगी व संघर्ष के प्रतिक दूबे जी गरीबों के सच्चे हितैषी थे।उनके विचार व आदर्शों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।

हालांकि राजकीय समारोह में क्षेत्र के सांसद, विधायक या सरकार के किसी मंत्री के शामिल नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गयी। धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ लोक प्रकाश ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular