Homeस्वास्थ्यशांति मेमोरियल हाॅस्पिटल को मिला टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा

शांति मेमोरियल हाॅस्पिटल को मिला टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा

  • सीएस ने हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. विकास को प्रदान किया Appreciation Certificate
  • लगातार चौथी बार अस्पताल को मिला Appreciation Certificate

Shanti Memorial Hospital Arrah/Bihar खबरे आपकी: भोजपुर के शांति मेमोरियल अस्पताल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसको लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सीएस सुरेश प्रसाद सिंह ने शांति मेमोरियल हॉस्पिटल आरा के सीएमडी डॉ. विकास सिंह को Appreciation सर्टिफिकेट प्रदान किया। शांति मेमोरियल अस्पताल को लगातार चौथी बार यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

बता दें की दिल्ली से आई विशेष टीम द्वारा तकरीबन जिले के विभिन्न इलाको में जाकर निजी अस्पतालों का जायजा लिया था। इसमें टॉप परफॉर्मिंग अस्पतालों में शांति मेमोरियल अस्पताल (Shanti Memorial Hospital Arrah) का चयन किया गया। इस अस्पताल में 24 ×7 दिन मरीजो का ईलाज एवं ऑपरेशन किया जाता है। चिकित्सक द्वारा लेप्रोस्कोपिक व अन्य विधि से स्वयं ऑपरेशन किया जाता है।

शांति मेमोरियल अस्पताल को Appreciation Certificate मिलने पर जिले के चिकित्सकों, बुद्विजीवियों एवं समाजसेवियों ने सीएमडी डॉ. विकास सिंह को बधाई दी है। बधाई देने वाले में सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद, आईएमए भोजपुर के डॉ. मधुकर प्रकाश, डॉ. बीके शुक्ला, डॉ. राजीव आदि ने बधाई दी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular