Homeसंगीतभोजपुरी होली गीत गाना प्रमोद प्रेमी को पड़ गया महंगा, केस दर्ज

भोजपुरी होली गीत गाना प्रमोद प्रेमी को पड़ गया महंगा, केस दर्ज

Bihar/Ara: Pramod Premi Holi song भोजपुरी के चर्चित गायक सह अभिनेता प्रमोद प्रेमी को होली के नाम पर राजनेताओं पर अभद्र गीत गाना महंगा पड़ गया। इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इसके तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। प्रमोद प्रेमी पर पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजद प्रमुख लालू यादव, यूपी की पूर्व सीएम बसपा सुप्रीमो मायावती, लोजपा (रामविलास) प्रमुख सह सांसद चिराग पासवान और नुपूर शर्मा पर अभद्र गीत गाने का आरोप है।

jay kumar

इसे लेकर भोजपुर के बसपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र राम की तहरीर पर बड़हरा के सिन्हा ओपी में केस किया गया है। इसमें चर्चित गायक प्रमोद प्रेमी यादव और गीत के लेखक छोटन मनीष को नामजद किया गया है। वहीं गीत मंडली के अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है। सिन्हा ओपी क्षेत्र के सिंह घाट (कल्याणपुर) गांव के रहने वाले परशुराम यादव के पुत्र गायक प्रमोद प्रेमी यादव पर अपने गाने के माध्यम से अश्लीलता और सामाजिक विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया है।

कहा गया है कि गीत से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मानहानि हुई है और आक्रोश है। प्राथमिकी में आईटी एक्ट भी लगाया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विवादित गीत गाने की शिकायत मिली थी। उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अश्लील और जाति सूचक गीत गाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। एसपी की ओर से आम जन से एक बार फिर अश्लील व जाति सूचक गीत बजाने एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करने से परहेज करने की अपील की गई है।

Pramod Premi Holi song: अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव की ओर से फेसबुक व ट्विटर हैंडल से हटा लिया गया गीत

बताया जा रहा है कि गायक सह फिल्म अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव की ओर से होली के नाम पर इन सभी नेताओं पर अभद्र गीत गाया गया था। गाने को फेसबुक व ट्विटर हैंडल सहित अन्य सोशल साइट पर अपलोड भी किया गया था। इसके बाद गीत वायरल हो गया। सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तक भी गीत पहुंच गया। इसके बाद लोजपा (रामविलास) नेता राजेश्वर पासवान की ओर से एसपी सहित अन्य अफसरों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

इस पर एसपी की ओर से तत्काल कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया गया था। इधर, पुलिस की कार्रवाई शुरू होने की भनक लगते ही गायक की ओर से ट्विटर हैंडल और फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट से गीत हटा दिया था। तब तक गीत काफी वायरल हो चुका था। सभी दल और नेताओं के समर्थकों तक पहुंच गया था। उसके बाद आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी बसपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राम की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद भोजपुरी गायक की ओर से सोशल साइट से गीत हटा लिया गया था, लेकिन गीत बहुत लोगों के पास पहुंच गया। ऐसे में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular