HomeNewsबिहारश्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज का राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, तैयारियों में...

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज का राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Shri Tridandi Dev College: राज्यपाल के आगमन को ले वीर कुंवर सिंह विवि के साथ साथ जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर दियारा के गौतम नगर (Gautam Nagar Shahpur) स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज (Shri Tridandi Dev Government Degree College) के उद्घाटन समारोह में 14 अप्रैल को सूबे के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आयेंगे। राज्यपाल के आगमन को ले वीर कुंवर सिंह विवि के साथ साथ जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।

सोमवार को कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी और डीएम राज कुमार अपने आलाधिकारियों के साथ शाहपुर के गौतम नगर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण कर वीसी और डीएम ने कार्यक्रम की रूप रेखा संयुक्त रूप से तय की। मौके पर जीयर स्वामी जी महाराज भी मौजूद रहे।

भोजपुर डीएम राज कुमार ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन को कई तरह के दिशा निर्देश दिए गये। अधूरे कार्यों को पूरा करने का आदेश दिया। कॉलेज का बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया। वहीं राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर मंच निर्माण, ग्रीन रूम पर चर्चा की गयी। किस जगह मंच बनेगा, इसके लिए स्थल चयनित किया गया।

मालूम हो कि राज्यपाल सड़क मार्ग से ही शाहपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वे करीब दो घंटे तक रहेंगे। उनके द्वारा कॉलेज का उद्घाटन किया जायेगा। आयोजन की सफलता के लिए कई तरह की कमेटियां विवि में बनायी गयी हैं। दोपहर दो बजे राज्यपाल सह कुलाधिपति शाहपुर स्थित गौतम नगर कॉलेज परिसर में पहुंचेगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular