Homeबिहारआरा भोजपुरआरा पश्चिमी गुमटी रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आया...

आरा पश्चिमी गुमटी रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आया छात्र, मौत

Nishant of Jokta village: चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी चंद्र कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार है। वह इंटर का छात्र था। वह लगभग 6 महीनों से अपने पूरे परिवार के साथ जगदेव नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था।

jay kumar
  • ट्रेन की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी जगदेव नगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara: आरा-सासाराम रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी जगदेव नगर रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से इंटर के एक छात्र (Nishant of Jokta village) की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी चंद्र कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार है। वह इंटर का छात्र था। वह लगभग 6 महीनों से अपने पूरे परिवार के साथ जगदेव नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था।

इधर, मृतक के पिता चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरा में चार जगह पर ट्यूशन पढ़ता था। वह रविवार की सुबह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। उसी दौरान आरा-सासाराम रेलखंड पर जगदेव नगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप वह पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहां मौजूद स्थानीय व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन अपनी स्वेच्छा से बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में बड़ा था। मृतक के परिवार ने सिर्फ दो भाई अंकित कुमार एवं अमन कुमार है। उसकी मां शोभा देवी की मृत्यु वर्ष 2017 में सड़क हादसे में हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular