Homeमनोरंजनजांघ में जलन हुई तो सहलाने लगी निशा उपाध्याय , खून देखा...

जांघ में जलन हुई तो सहलाने लगी निशा उपाध्याय , खून देखा तो शक हुआ

Harsh fire on Nisha Upadhyay: बिहार के सारण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्टेज शो के दौरान किए गए हर्ष फायर का छर्रा भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की जांघ में जा घुसा। सिंगर को अचानक जब जांघ में जलन हुई, तो वो उसे सहलाने लगी। लेकिन तब तक उसे नहीं मालूम था कि उसे गोली का छर्रा लगा है। लेकिन जब खून देखा, तो लोगों को शक हुआ। फिर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सिंगर को तुरंत पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है।

jay kumar

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को गोली लगने का मामला छपरा जनता बाजारा थाना क्षेत्र के सेंदुवर गांव का है। यहां अनिल सिंह के घर यगापवित संस्कार कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मंगलवार रात निशा को बुलाया गया था।

जब निशा उपाध्याय स्टेज पर आकर अपनी परफॉर्मेंस देने लगीं, तभी किसी ने हर्ष फायर कर दिया। गोली छिटककर निशा की जांघ में जा लगी।

Harsh fire on Nisha Upadhyay: जैसे ही निशा को गोली लगने की भनक लगी, मंच संचालक ने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों से हर्ष फायर न करने की अपील की। जब लोगों को पता चला कि निशा उपाध्याय को गोली लगी है, कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

निशा बिहार के सारण जिले के गड़खा थान क्षेत्र के गौहर बसंत गांव की रहने वाली हैं। हालांकि वे कार्यक्रम के सिलसिले में अब राजधानी पटना आकर बस गई हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular