Homeधर्मसावन के पावन महीने की पहली सोमवारी आज, माहौल भक्तिमय

सावन के पावन महीने की पहली सोमवारी आज, माहौल भक्तिमय

Sawan 2023 आरा: सावन के पावन महीने की पहली सोमवारी पर आज शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। आरा शहर के प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर बिंदटोली, पतालेश्वर नाथ मंदिर महाजन टोली, बुढवा महादेव मंदिर महादेवा सहित अन्य मंदिरों में तैयारी की गयी है।

jay kumar

बता दें कि आज शहर के साथ-साथ प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो जायेंगे। सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ अति प्राचीन शिव मंदिरों में उमड़ेगी। Sawan 2023 पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शिवधुनों से पूरा शहर गूंज रहा है। सोमवारी पर सभी शिवालयों में सुबह होते ही हर-हर महादेव के नारे के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक करने में जुट जायेंगे। शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। शहर के शिव मंदिरों के साथ-साथ जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में विशेष तैयारी के साथ परिसर की सफाई की गयी है। मंदिर के आसपास बेल पत्र, फूल-माला सहित प्रसाद की दुकानें सज गयी हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular