Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में घर से लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

भोजपुर में घर से लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Poswa Gadhani – Lakhi Paswan: खबरे आपकी गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव स्थित पासवान टोली के समीप नहर से शनिवार को बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं परिजनों द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

  • हाइलाइट
    • एक सप्ताह पूर्व उड़ीसा से वापस लौटा था गांव
    • परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

आरा: भोजपुर जिले में एक दिन पहले घर से लापता युवक का दूसरे दिन शव बरामद हुआ है। उसका शव गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव (Poswa Gadhani – Lakhi Paswan) स्थित पासवान टोली के समीप नहर से शनिवार को बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं परिजनों द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव वार्ड नंबर एक निवासी स्व.बिंदेश्वरी पासवान का 42 वर्षीय लखी पासवान है। वह उड़ीसा में स्थित पानी टंकी में काम करता था। इधर,मृतक के छोटे भाई अरुण पासवान ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व उड़ीसा से वापस गांव लौटा था। उसके बड़े पिता लाल मोहर पासवान की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार की रात 9 बजे उनके दाह संस्कार (मजिल ) से वापस लौटा था। उसने घर में खाना मांगा। लेकिन घर में खाना नहीं बना था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और रात में घर वापस नहीं लौटा।

पढ़ें :- गैस एजेन्सी के वाहन चालक से कट्टा भिड़ाकर 74 हजार रूपये लूटे

शनिवार की सुबह परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच गांव के ही स्थानीय ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसके भाई का शव गांव में ही स्थित पासवान टोली के समीप नहर में पड़ा है। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

वहीं दूसरी ओर मृतक के छोटे भाई अरुण पासवान ने अपने भाई की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि उसने अपने भाई के गांव के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है।

उधर पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular