Homeबिहारआरा भोजपुरधान लगे खेत में गाय चराने के विवाद में युवक को मारी...

धान लगे खेत में गाय चराने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Firing in Gadhani Labhuani: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लभुआनी गांव में गुरुवार की शाम खेत में मवेशी चराने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। उसे ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी गयी है। एक गोली दाहिने साइड सीने, जबकि दूसरी कलाई में लगी है।

  • हाइलाइट
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के लभुआनी गांव की गुरुवार की शाम की घटना
    • जख्मी युवक का आरा के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप, धरपकड़ में जुटी पुलिस
    • जख्मी बोला: गलती से खेत में चली गयी थी गाय, माफी मांगने के बाद भी मार दी गोली

Firing in Gadhani Labhuani आरा: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लभुआनी गांव में गुरुवार की शाम खेत में मवेशी चराने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। उसे ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी गयी है। एक गोली दाहिने साइड सीने, जबकि दूसरी कलाई में लगी है। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक लभुआनी गांव निवासी नंदजी यादव का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। गोली मारने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है।

दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह गाय चराने बधार की ओर गया था। उसी दौरान उसकी गाय गलती से गांव के ही दुपौली यादव के धान के खेत में चली गयी। तभी दुपौली यादव वहां गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने कहा कि गलती से गाय खेत में चली गयी। अब ऐसी गलती नहीं होगी। उसके बाद दुपौली यादव अपने घर गया और अन्य लोगों साथ हथियार लेकर वहां आ धमका। आने के साथ ही वह मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर उसके घर के लोग भी वहां पहुंचे। उसी बीच दुपौली यादव द्वारा उसे गोली मार दी गयी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गाय चराने के विवाद में पड़ोस के सोनू यादव नामक युवक द्वारा युवक को गोली मारी गयी है। मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में आरोपित की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसपी चंद्रप्रकाश उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Firing in Gadhani Labhuani: ऑपरेशन कर निकाली गयी सीने में फंसीं गोली, कलाई की हड्डी टूटी

इधर, जख्मी का इलाज कर रहे डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक को दो गोलियां लगी थीं। एक गोली दाहिने साइड सीने में लगी थी, जो अंदर फंसी थी। दूसरी गोली उसके दाहिने हाथ में कलाई पर लगी है, जो आर पार हो गई है। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया है। वहीं गोली लगने के कारण हाथ फ्रैक्चर कर गया है। चेस्ट ट्यूब लगा दिया गया है और ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। उसकी वीपी और पल्स अनस्टेबल था। हालत भी गंभीर थी। ब्लड चढ़ाया जा रहा है। हालांकि स्थिति में सुधार हो रहा है। बावजूद इसके उसे अभी गंभीर निगरानी में करीब चार दिन तक रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular