HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंमैं किसान की बेटी हूं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा पद से...

मैं किसान की बेटी हूं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा पद से हटने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी

President Draupadi Murmu – Bihar: बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की शुरुआत हो गई है। पटना के बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं राष्ट्रपति पद से हटने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी।

jay kumar

मुख्यमंत्री नीतीश ने राष्ट्रपति से हर 4 महीने में बिहार आने का आग्रह किया था। इस पर (President Draupadi Murmu – Bihar) उन्होंने कहा कि बिहार भी मेरा राज्य है। यहां कभी मेरे पूर्वज रहते थे। मैं किसान की बेटी हूं। कृषि रोडमैप की सारी जानकारी मुझे लेनी है। प्रेसिडेंटशी छोड़ने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी।

मुख्यमंत्री बोले राज्यपाल महोदय तो इधर-उधर घूमते ही रहते हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल से कहा कि राज्यपाल महोदय तो इधर-उधर घूमते ही रहते हैं। आपसे आग्रह करेंगे जगह-जगह जाकर कृषि रोड मैप के काम को देखिएगा। कोई दिक्कत होगी तो आप विभाग को बता दीजिएगा।

राज्यपाल महोदय ने कहा-योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंचेगी तो यह कागजों पर रह जाएगी

राज्यपाल आर्लेकर ने नीतीश सरकार को सलाह देते हुए कहा कि जब तक किसान जागरूक नहीं होंगे, किसानों तक बात नहीं पहुंचेगी तो सारी योजना कागज पर ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। अधिकारियों और मंत्रियों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंचेगी तो यह कागजों पर रह जाएगी।

हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं किसानों की आय दोगुनी होनी चाहिए। इस पर भी हमको ध्यान देने की आवश्यकता है। आय दोगुनी कैसे होगी इसके लिए हमारी फसल योजना नई तकनीक सीखने की आवश्यकता है। लागत को कम और उत्पादन को बढ़ाने की जरूरत है, तभी हमारी आय बढ़ सकती है। उसके बाद राज्यपाल ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि यहां का किसान राजा बने

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular