Homeबिहारआराआरा जंक्शन से अब नई दिल्ली के लिए सीधी पूजा स्पेशल ट्रेन...

आरा जंक्शन से अब नई दिल्ली के लिए सीधी पूजा स्पेशल ट्रेन सेवा

Ara Junction News: आरा से टाटा और रांची के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। नई दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग हो रही थी। हालांकि पूजा स्पेशल के रूप में यात्रियों की मांग अभी पूरी हो रही है।

  • हाइलाइट :-
    • पर्व-त्योहार के मद्देनजर आरा जंक्शन से आनंद विहार के लिए 13 नवंबर से खुलेगी ट्रेन
    • आरा से खुलने का समय शाम तीन बजकर 45 मिनट,बिहिया में भी इसका ठहराव

Ara Junction News आरा: दानापुर मंडल के आरा जंक्शन से अब नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का लाभ यात्री उठाएंगे। पर्व-त्योहार के मद्देनजर आरा जंक्शन से आनंद विहार के लिए 13 नवंबर से ट्रेन खुलेगी। यह ट्रेन पूजा स्पेशल के रूप में परिचालित होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर (03227) 13, 15, 18, 22, 25 व 29 नवंबर और दो दिसंबर को आरा जंक्शन से आनंद बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में आरा जंक्शन से खुलेगी।

आरा से खुलने का इसका समय शाम तीन बजकर 45 मिनट है। आनंद विहार पहुंचने का समय अगले दिन सुबह सात बजकर 15 मिनट है। वहीं आनंद विहार से आरा के लिए यह ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे खुलेगी। आरा में अगले दिन सुबह चार बजे पहुंचेगी।

आनंद बिहार से यह ट्रेन (03228) 14, 16, 19, 23, 26 व 30 नवंबर और तीन दिसंबर को खुलेगी। यह ट्रेन बिहिया, डुमरांव, बक्सर, गहमर, दिलदार नगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सहित अन्य जगहों पर रुकते हुए आनंद बिहार पहुंचेगी।

खास बात यह है कि बिहिया में भी इसका ठहराव सुनिश्चित है। मालूम हो कि आरा जंक्शन पर कोचिंग डिपो का निर्माण एक वाशिंग पिट बनने के साथ पूरा हो चुका है। आरा से टाटा और रांची के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। नई दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग हो रही थी। हालांकि पूजा स्पेशल के रूप में यात्रियों की मांग अभी पूरी हो रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular