Homeआरा भोजपुरकोइलवरदालान में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

दालान में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Murder in Durjan Chak Koilwar: भोजपुर में कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जन चक गांव में शनिवार की रात दालान में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मार हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को काफी करीब से गोली मारी गयी है।

  • हाइलाइट :-
    • एएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में छानबीन में जुटी पुलिस
    • फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और साक्ष्य कलेक्ट किया

Murder in Durjan Chak Koilwar आरा: भोजपुर में कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जन चक गांव में शनिवार की रात दालान में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मार हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को काफी करीब से गोली मारी गयी है। रविवार सुबह उनके परिजनों को हत्या की खबर मिली। मृत बुजुर्ग दुर्जन चक गांव निवासी स्व.राम उगरा राय के 75 वर्षीय पुत्र साधू राय थे। वह पूर्व में उड़ीसा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। रिटायर होने के बाद करीब 20 वर्षों से गांव पर ही रहकर खेती बारी कर रहे थे। वह पूर्व में गोलीबारी के एक मामले में आरोपित रहे हैं और जेल भी जा चुके हैं। हत्या का कारण पूर्व की दुश्मनी बतायी जा रही है।

इधर, रविवार की अहले सुबह हत्या की घटना से गांव में सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर एएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में इंस्पेक्टर गौतम कुमार एवं थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अफसरों ने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। बाद में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और अपने स्तर से तफ्तीश की। इसके बाद टीम साक्ष्य कलेक्ट कर लौट गयी। बताया जा रहा है बुजुर्ग साधु राय रोज की तरह शनिवार की रात अपने दालान में सोये थे। तभी उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की रात दुर्जन चक गांव में साधु राय नामक व्यक्ति की की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर देने का मामला आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि साधु राय हमेशा घर के बाहर ही सामने सोते थे। रात में भी सोए वहीं सोये थे। इसी बीच किसी ने रात में गोली मार दी। परिजनों की ओर से गांव में पूर्व से चल रहे विवाद में कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना का उद्भेदन करने के वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान किया जा रहा है। इसके लिए एफएसएल की टीम भी बुलायी गई है। वरिष्ठ अधिकारी घटना के सही कारणों का पता लगा रहे हैं। जल्द ही अभियुक्त का पता कर गिरफ्तारी की जाएगी।

चाय पीने के लिए जगाने गये परिजन तो खून से लथपथ मिले बुजुर्ग बताया जा रहा है कि दुर्जन चक गांव निवासी साधु राय घर से कुछ दूरी पर स्थित दालान में सोते थे। शनिवार की रात खाने के बाद वह दालान में सो रहे थे। वह दालान में चौकी पर सोए हुए थे। उसी दौरान बदमाशों द्वारा गोली मार उनकी हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह वह चाय पीने के लिए घर नहीं पहुंचे, तो परिजन उन्हें जागने के लिए दालान पर गये।

वहां परिजनों ने देखा कि वह खून से लथपथ मृत अवस्था में चौकी पर पड़े है। इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलने पर कोईलवर के अलावा बड़हरा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इसके बाद पुलिस द्वारा पटना से एफएसएल को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल से सेंपल कलेक्ट किया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular