Homeबिहारआरा भोजपुरसहार दोहरा हत्याकांड, पांच सौ रुपए भाड़े के विवाद में गई दो...

सहार दोहरा हत्याकांड, पांच सौ रुपए भाड़े के विवाद में गई दो लड़कों की जान

Sahar Double murder: सहार के गोडिहां गांव निवासी बिहारी यादव और जनेश्वर यादव के परिवार के बीच पूर्व में घास काटने और पिकअप के पांच सौ रुपए भाड़ा नहीं देने को लेकर विवाद था। उसे लेकर पूर्व में मारपीट हुई थी और दोनों पक्ष द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई थी।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • गोडिहां गांव यज्ञ में आयोजित भंडारे के दौरान हुआ था विवाद
    • मामले को लेकर दोनों पक्षों ने कराया नामजद प्राथमिकी दर्ज

Sahar Double murder सहार/आरा: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गोडिहां गांव में दो पक्षों के बीच घास काटने और महज पांच सौ रुपए के भाड़े के विवाद में दो लड़कों की गोली लगने से जान चली गयी। इनमें एक का तो विवाद चल रहा था, जबकि दूसरा प्रतिशोध में की गयी फायरिंग में गलती से गोली का शिकार हो गया। वह भी गांव के अन्य लोगों के साथ भंडारे में प्रसाद खाने आया था। पुलिस की अबतक की जांच में यह बात सामने आयी है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि अबतक की जांच में पता चला है कि गोडिहां गांव निवासी बिहारी यादव और जनेश्वर यादव के परिवार के बीच पूर्व में घास काटने और पिकअप कि पांच सौ रुपए भाड़ा नहीं देने को लेकर विवाद था। उसे लेकर पूर्व में मारपीट हुई थी और दोनों पक्ष द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई थी। हालांकि पिछले दो-तीन महीनों से दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं हुआ था।

उसी पुरानी रंजिश को लेकर बिहारी यादव के भांजे ब्रजेश कुमार की शनिवार की शाम गांव में आयोजित भंडारे में खाने-पीने के दौरान बिहारी यादव के पुत्र लल्लू यादव से विवाद हो गया। उसी दौरान ब्रजेश कुमार द्वारा लल्लू यादव पर गोली चला दी गयी। उसकी बाद में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। इसके प्रतिशोध में लल्लू यादव के चाचा छोटक यादव की ओर से मुख्य अभियुक्त ब्रजेश को पीछा करने के क्रम में घटनास्थल से कुछ दूर पर अंधेरे में गोली चला दी गयी। उससे गलतफहमी में कृष्णा महतो को गोली लग गयी। इलाज के सदर में अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया।

एसपी ने बताया कि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा। यह भी पता किया जा रहा है इतनी छोटी बात को लेकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कुल 13 लोगों को आरोपित किया गया है। कुछ अन्य अज्ञात भी आरोपित किये गये हैं। दोनों घटनाओं के अभियुक्तों का नाम और पता का सत्यापन कर लिया गया है। कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। मुख्य अभियुक्त सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापामारी की जा रही है। पीरो के एसडीपीओ राहुल सिंह छापामारी का नेतृत्व कर रहे हैं। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें – भोजपुर जिले मे दोहरा हत्याकांड

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular