HomeNewsबिहारयूथ हॉस्टल भोजपुर यूनिट ने बिहार के राज्यपाल को किया सम्मानित

यूथ हॉस्टल भोजपुर यूनिट ने बिहार के राज्यपाल को किया सम्मानित

Youth Hostel: राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में रविवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चार दिवसीय फैमिली कैंप के उद्घाटन के दौरान बिहार के राज्यपाल को सम्मानित किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चार दिवसीय फैमिली कैंप का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
    • चेयरमैन डॉ.अर्चना सिंह एवं आजीवन सदस्य डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने संयुक्त रूप से किया सम्मानित

Youth Hostel: राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में रविवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चार दिवसीय फैमिली कैंप के उद्घाटन के दौरान बिहार के राज्यपाल को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर यूनिट की ओर से चेयरमैन डॉ. अर्चना सिंह एवं आजीवन सदस्य डॉ.कुमार द्विजेंद्र ने सूबे के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर राज्यपाल काफी गदगद दिखे।

बता दें की राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, राजगीर में बिहार के राज्यपाल सह यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के द्वारा फैमिली कैंप का उद्घाटन किया गया। यह फैमिली कैंप आगामी 27 दिसंबर तक चलेगा।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular