Homeआरा भोजपुरपीरोमॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर आर्मी मैन को ट्रक ने रौंदा, मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर आर्मी मैन को ट्रक ने रौंदा, मौत

Piro News: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के देचना पुल के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया।

  • हाइलाइट :-
    • इलाज के दौरान पीरो अस्पताल में उन्होंने तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • पीरो थाना क्षेत्र के देचना पुल के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना

Piro News आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के देचना पुल के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान पीरो अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के हरी टोला गांव निवासी स्व.राम सकल सिंह के 71 वर्षीय पुत्र राम नरेश सिंह है। वह रिटायर आर्मी मैन है। वर्ष 1995 में भोपाल से रिटायर हुए थे।

इधर, मृतक के बेटे पंकज कुमार उर्फ राकेश कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर टहलने निकले थे। उसी दौरान देचना पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में आकर मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular