Homeबिहारआराद्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यावसायी स्व. गोपाल जी यादव

द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यावसायी स्व. गोपाल जी यादव

Gopalji Yadav के पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र द्वारा मंदिर निर्माण के लिए मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट को 11 हजार सहयोग राशि प्रदान किया।

  • हाइलाइट :-
    • 500 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल एवं खाद्य सामग्री
    • शहर के मोती टोला स्थित आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा। शहर के मोती टोला मुहल्ले में गुरुवार को व्यावसायी सह समाजसेवी स्व. गोपाल जी यादव (Gopalji Yadav) की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगो ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल जी यादव नेकदिल व सच्चे इंसान थे। उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ कार्य किया। वे हमेशा जरूरतमंदों एवं दिन-दुखियों की मदद करने में आगे रहते थे।

उनके बडे पुत्र रमेश कुमार ने कहा कि बाबूजी के छूटे हुए अधूरे कार्यों को पूरा करना एवं उनके पदचिन्हों पर चलना ही हम सब का कर्तव्य है। इसके लिए वे प्रयासरत है। पुण्यतिथि के मौके पर पांच सौ जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री एवं कंबल का वितरण किया गया।

श्री कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जरूरतमंदों की सेवा कर उनकी दुआएं लेनी चाहिए। पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र द्वारा मंदिर निर्माण के लिए मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट को 11 हजार सहयोग राशि प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व मेयर अवधेश यादव, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, सोनू सरदार, जय प्रकाश यादव, अमित केसरी, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular