Homeमनोरंजनराम सबके है, खूबसूरत आवाज में अक्षरा सिंह का भजन रिलीज

राम सबके है, खूबसूरत आवाज में अक्षरा सिंह का भजन रिलीज

Akshara Singh Bhajan: राम सबके हैं भजन को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज श्रोताओं को सुनाई दे रही हैं। इसके गीतकार मनोज मतलबी हैं।

  • हाइलाइट :-
    • हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्रीराम सबके हैं
    • अक्षरा सिंह ने अलौकिक महिमा का बखान अपने संगीत के जरिए किया है

खबरे आपकी Akshara Singh Bhajan: भोजपुरी सिंगर व एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अयोध्यापति श्री राम की भक्ति में एक भजन गाया है, जो अयोध्या में बने दिव्य राम मंदिर के शुभारंभ के पहले रविवार को रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होकर वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने के जरिए बताया है कि भगवान राम सभी के हैं। उन्होंने इस गाने में भगवान राम की अलौकिक महिमा का बखान अपने संगीत के जरिए किया है। अक्षरा सिंह ने इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किए हैं और लिखा है कि हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्रीराम सबके हैं।

उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पवन अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन ला रहे हैं, बल्कि करोड़ों भारत वर्ष के लोगों की भावना को लेकर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनकी आस्था करोड़ों लोगों में है और उनके आगमन के हर्ष से पूरा भारतवर्ष पुलकित है। ऐसे में मेरा यह गीत उनके चरणों में समर्पित है।

‘राम सबके हैं’ भजन को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज श्रोताओं को सुनाई दे रही हैं। इसके गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीत निर्देशक अविनाश झा घुंघरू हैं और लिरिक्स दिया है मनोज मतलबी ने तथा इसके अरेंजर लक्ष्मीकान्त है। वीडियो डायरेक्टर : शैबी एंड टीम और इसका डिजिटल विकी यादव के द्वारा किया गया है ।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular