HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंबिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न की घोषणा

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न की घोषणा

Bharat Ratna to Karpoori Thakur खबरे आपकी : मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की। आजाद भारत के लिए स्वतंत्रता सेनानी रह चुके कर्पूरी ने बिहार राज्य में दो बार बतौर मुख्यमंत्री जिम्मा संभाला था। सरकार ने घोषणा की है कि ठाकुर की जन्मशताब्दी वर्ष के दिन उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाएगा। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बारे में सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। पीएम मोदी ने लिखा है कि वह सामाजिक न्याय के प्रतीक और महान जननायक थे।

jay kumar

Bharat Ratna to Karpoori Thakur: 23 जनवरी को बड़ा ऐलान करते हुए केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है, “मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर रह रहे लोगों के लिए एक चैंपियन, समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके महान प्रयासों का एक प्रमाण है।

दलितों के उत्थान में अमित छाप छोड़ी
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि दलितों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर की अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। यह पुरस्कार न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है, बल्कि हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने के उनके मिशन को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करता है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular