HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंनई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखा भारत की स्त्री शक्ति का...

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखा भारत की स्त्री शक्ति का शौर्य

75th Republic Day: देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने कर्तव्य पथ पर पहली बार भारत की स्त्री शक्ति का शौर्य देखा। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने झंडा रोहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हाथ मिलाया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

jay kumar

मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचे। इस मौके पर मैक्रों ने कहा कि ये पूरे फ्रांस के लिए बड़े सम्मान की बात है। महिला शक्ति को समर्पित 75वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी ने सबका दिल जीत लिया। टुकड़ी का नेतृत्व आर्मी मिलिट्री पुलिस की कैप्टन संध्या ने किया

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड (75th Republic Day) के दौरान भारत की सैन्य शक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आकाश में करतब दिखाते-गरजते विमानों ने भारत के बढ़ते रुतबे का अहसास कराया, वहीं सेना में बेटियों की ताकत से भी दुनिया रूबरू हुई। इसके अलावा सामाजिक समरसता को समेटे विभिन्न प्रदेशों की झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

परेड में पहली बार 100 महिलाएं भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों को बजाते हुए दिखीं। वहीं पहली बार चार स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट ने एक आसमान में एक व्यूह की रचना की। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 36 विमानों ने आसमान से अपना पराक्रम दिखाया। इसमें 29 लड़ाकू विमान, नौ हेलीकॉप्टरों ने वायुसेना के छह एयरबेस से उड़ान भरी। इसमें 15 महिला पायलट भी शामिल थीं जिसमें से छह लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पायलट थीं। वहीं, वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर निकिता मल्होत्रा को गणतंत्र दिवस पर वीरता के लिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular