Homeकारोबारबेहतरीन रिटेलर को अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित

बेहतरीन रिटेलर को अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित

होली के उपलक्ष्य में एमपी बिरला सीमेंट द्वारा रिटेलर मीटिंग का आयोजन

Birla Cement: आरा। शहर के ग्रैंड पंजाबी होटल में शनिवार को एमपी बिरला सीमेंट के तरफ से होली के उपलक्ष्य में रिटेलर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमपी बिरला सीमेंट सेल्स प्रमोटर महावीर ट्रेडर्स आरा के द्वारा किया गया।

Bijay singh
  • Highlight
    • एमपी बिरला देश की सबसे पुरानी सीमेंट कंपनी-राजीव रंजन
    • होली के उपलक्ष्य में एमपी बिरला सीमेंट द्वारा रिटेलर मीटिंग का आयोजन

आरा। शहर के ग्रैंड पंजाबी होटल में शनिवार को एमपी बिरला सीमेंट (Birla Cement) के तरफ से होली के उपलक्ष्य में रिटेलर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमपी बिरला सीमेंट सेल्स प्रमोटर महावीर ट्रेडर्स आरा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुवात ब्रांच हेड अरुण सिंह, सेल्स प्रमोटर राजीव रंजन, टेक्निकल मैनेजर कौशल पाठक, सेल्स मैनेजर दीपक कुमार के द्वारा किया गया।

ब्रांच हेड अरुण सिंह ने बताया कि एमपी बिड़ला सीमेंट देश में पांच सीमेंट प्लांट है, जहां से उत्तम सीमेंट बिहार के उपभोक्ता तक पहुंचाया जाता है। इस कारण इसकी उपलब्धता हमेशा रहती है। एमपी बिड़ला डंप आरा के सेल्स प्रमोटर राजीव रंजन ने बताया की बिरला देश की सबसे पुरानी सीमेंट कंपनी है, जिसका प्रोडक्ट की गुणवक्ता एवं ताकत उत्तम है, जिन्होंने एक बार सम्राट, पीएसस, यूनीक प्लस सीमेंट का इस्तेमाल कर लेते है, वे इस सीमेंट के मुरीद हो जाते है।

कंपनी के द्वारा मीटिंग में सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी रिटेलर्स बन्धुओं को एमपी बिरला सीमेंट की खासियत और इसकी क्वालिटी के बारे में टेक्निकल मैनेजर कौशल पाठक ने बिस्तार से जानकारी दिए। जिसमे कंपनी के द्वारा साल 2023 से 2024 तक 5 बेहतरीन रिटेलर को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी रिटेलर को अबीर गुलाल लगाकर तथा सभी को रिटर्न गिफ्ट देकर विदाई किया गया।

मीटिंग में मुख्य अतिथि के रुप में ब्रांच हेड अरुण सिंह, सेल्स प्रमोटर राजीव रंजन, सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार, टेक्निकल ऑफिसर कैसल पाठक के अलावा आरा डंप महावीर ट्रेडर्स के सभी सदस्य उपलब्ध रहें।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular