HomeNewsबिहारपुलिस वाहन से गिरकर जवान जख्मी

पुलिस वाहन से गिरकर जवान जख्मी

जख्मी जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भट्टू बिगहा गांव निवासी लाल यादव का पुत्र मोहन कुमार है। वर्तमान में वह संदेश थाना में कार्यरत है।

Sandesh Thana Police: जख्मी जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भट्टू बिगहा गांव निवासी लाल यादव का पुत्र मोहन कुमार है। वर्तमान में वह संदेश थाना में कार्यरत है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Sandesh Thana Police
    • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा:- सकड्डी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव के समीप सोमवार की दोपहर पुलिस वाहन से गिरकर एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भट्टू बिगहा गांव निवासी लाल यादव का पुत्र मोहन कुमार है। वर्तमान में वह संदेश थाना में कार्यरत है।

इधर, जख्मी के साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे लोग सोमवार की दोपहर गश्ती में थे। गश्ती के दौरान जैसे ही उनकी पुलिस वाहन अखगांव गांव पहुंची। वे लोग पुलिस वाहन रोककर नीचे उतर रहे थे। उसी दौरान वह असंतुलित होकर पुलिस वाहन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular