HomeNewsक्राइमबाइक सवार अपराधियों ने ऑटो पर सवार आलू व्यवसायी की गोली मारकर...

बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो पर सवार आलू व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

rimurti Tola - Murder: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर त्रिमूर्ति टोला के समीप हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो पर सवार एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Trimurti Tola – Murder: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर त्रिमूर्ति टोला के समीप हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो पर सवार एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

jay kumar
  • हाइलाइट :-Trimurti Tola -Murder
    • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • जगदीशपुर त्रिमूर्ति टोला के समीप गुरुवार की देर शाम घटी घटना

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर त्रिमूर्ति टोला के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो पर सवार एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे काफी करीब से बाएं साइड पीठ एवं कंधा के नीचे गोली मारी गई है।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस अपराधियों की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर-13 निवासी स्व.हीरा लाल साह के 59 वर्षीय पुत्र मुनमुन साह है। वह पेशे से आलू व्यवसायी थे। करीब 40 वर्षो से बिहिया बाजार में आलू और प्याज का थोक व्यावसाय करते थे।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular