HomeNewsबिहारभोजपुर में सीएसपी केंद्र से एक लाख बीस हजार रुपए की लूट

भोजपुर में सीएसपी केंद्र से एक लाख बीस हजार रुपए की लूट

Chowkipur: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र में शनिवार दोपहर की घटना।

Chowkipur: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र में शनिवार दोपहर की घटना।

jay kumar
  • हाइलाइट : Chowkipur
    • दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी

आरा: भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर गांव स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र पर शनिवार की दोपहर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल एक लाख बीस हजार रुपए की लूट लिया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। दिनदहाड़े घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए।

उधर, घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी एवं गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीएसपी संचालक से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। वही पुलिस सीएसपी केंद्र एवं आसपास के इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के वीडियो व फुटेज को खंगाल रही है, उसके आधार पर अपराधियों की धर पकड़ को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर, सीएसपी संचालक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने लड़के को सीएसपी केंद्र पर बैठाकर बैंक जाने के लिए निकले थे। अभी वह रास्ते में ही थे। तभी उन्हें खबर मिली के एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी उनके सीएसपी केंद्र पर आ धमके और उनके बेटे को पहले थप्पड़ जड़ा। उसके बाद हथियार के बल पर उनके सीएसपी केंद्र के काउंटर में रहे एक लाख बीस हजार तीन सौ साठ रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वे वहां पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular