HomeबिहारआराARA : सघन छापेमारी के दौरान 75 गिरफ्तार

ARA : सघन छापेमारी के दौरान 75 गिरफ्तार

भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पूरे जिले में कुल 75 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

RAIDS: भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पूरे जिले में कुल 75 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

  • हाइलाइट : RAIDS
    • अभियान में 674 वाहनों की जांच, 1 लाख 98 हजार वसूला गया जुर्माना

आरा: भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पूरे जिले में कुल 75 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एससी/एसटी एक्ट मामले में एक, पुलिस पर हमले के मामले में एक, रंगदारी मामले में एक, वारंट में 35 एवं शराब कांड में 22लोगो की गिरफ्तारी हुई। अभियान के दौरान 15 लीटर देसी शराब तथा 27.06 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।

15 शराब भट्टी ध्वस्त किया गया तथा 2430 लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया। 13 वारंट तथा तीन कुर्की का निष्पादन हुआ। पूरे जिले में वाहन जांच के क्रम में कुल 674 वाहनों के कागजातों की जांच की गई। इस दौरान बिना कागजात के वाहन चलाने वालों से 1 लाख 98 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular