HomeबिहारArrahअखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री बने आलोक अंजन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री बने आलोक अंजन

आरा शहर के मील रोड नवादा में ब्याहुत कलवार सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्री भगवान बलभद्र जयंती समारोह में प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन को सम्मानित किया गया।

All India Vaishya Mahasammelan: आरा शहर के मील रोड नवादा में ब्याहुत कलवार सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्री भगवान बलभद्र जयंती समारोह में प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन को सम्मानित किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : All India Vaishya Mahasammelan
    • ढाका विधायक सह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल ने सौंपा मनोनयन पत्र

आरा शहर के मील रोड नवादा में ब्याहुत कलवार सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्री भगवान बलभद्र जयंती समारोह में प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन को सम्मानित किया गया। पूजन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं ढाका विधायक सह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल, आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, मेयर इंदु देवी, पूर्व सांसद मीना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज मौजूद रहें।

इस मौके पर ढाका विधायक सह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल ने आरा के बांसटाल निवासी आलोक अंजन को अखिल भारतीय वैश्य महासमेल्लन के प्रदेश मंत्री के रूप में मनोनयन कर मनोनयन पत्र सौंपा।

आलोक अंजन के अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री बनने पर कई लोगों ने बधाइयां दी है। बधाई देने वालों में महापौर इंदु देवी, मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन, जितेंद्र कुमार ब्याहुत, सन्नी शाहाबादी, भोला प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, चिलबिल सिंह, रतन प्रताप सिंह समेत अन्य लोग हैं।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular