Friday, September 20, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरानये डीएम के औचक निरीक्षण में नौ कर्मी रहे अनुपस्थित, मिली कड़ी...

नये डीएम के औचक निरीक्षण में नौ कर्मी रहे अनुपस्थित, मिली कड़ी चेतावनी

प्रभार ग्रहण करने के दूसरे दिन गुरुवार को नव पदस्थापित डीएम तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को विधि प्रशाखा, राजस्व प्रशाखा, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम कोषांग, सामान्य प्रशाखा, निर्वाचन कार्यालय, आपदा प्रशाखा का सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया।

New DM Tanay Sultania: प्रभार ग्रहण करने के दूसरे दिन गुरुवार को नव पदस्थापित डीएम तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को विधि प्रशाखा, राजस्व प्रशाखा, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम कोषांग, सामान्य प्रशाखा, निर्वाचन कार्यालय, आपदा प्रशाखा का सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया।

  • हाइलाइट : New DM Tanay Sultania
    • नव पदस्थापित डीएम तनय सुल्तानिया ने किया औचक निरीक्षण
    • सभी कर्मियों को नामपट्ट एवं कार्य तालिका अपने टेबल पर लगाने के निर्देश

आरा: प्रभार ग्रहण करने के दूसरे दिन गुरुवार को नव पदस्थापित डीएम तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को विधि प्रशाखा, राजस्व प्रशाखा, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम कोषांग, सामान्य प्रशाखा, निर्वाचन कार्यालय, आपदा प्रशाखा का सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इन्हें कड़ी चेतावनी के साथ भविष्य में समय पर कार्यालय आने की चेतावनी दी। साथ ही सभी कर्मियों को अपना-अपना नामपट्ट एवं कार्य तालिका अपने टेबल पर लगाने के आदेश दिया।

जिला पदाधिकारी ने जिला/ प्रखंड/ अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीयों के साथ समन्वय बैठक में सभी पदाधिकारी को ससमय कार्यालय पहुंचने एवम संबंधित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने/ प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवम बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न कार्यालय/ योजना की जांच/ शनिवार को थाना प्रभारी एवम अंचलाधिकारी द्वारा थाना स्तर पर भूमि विवाद की बैठक करने/ राजस्व विभाग अंतर्गत लोक सेवाओं का समय निष्पादन करने/ पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन चिन्हित करने, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना आदि का कार्य ससमय पूर्ण करने/ ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत PMAP & MMAY, मनरेगा LSBI आदि का कार्य ससमय पूर्ण कराने/ सभी पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कराना एवं खेल क्लब का गठन कराना/ शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालय में असैनिक कार्य का कार्य तीब्र गति से कराना/ नये आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य/ जीवीका विभाग को ग्राम संगठन भवन प्रत्येक प्रखंड में तैयार कराने का निदेश/ सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करना/ हर खेत सिंचाई का पानी योजना आदि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

- Advertisment -
Shahpur - Bhojpur -Fllod
Shahpur - Bhojpur -Fllod

Most Popular