Homeबिहारआराभोजपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान शुरू

भोजपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान शुरू

भोजपुर जिला पदाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर उप विकास आयुक्त को जिले के नोडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है।

Ayushman card: भोजपुर जिला पदाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर उप विकास आयुक्त को जिले के नोडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है।

  • हाइलाइट : Ayushman card
    • आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां
    • 23 सितंबर 2024 से 25 सितंबर 2024 तक विशेष अभियान

आरा: भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा 23 सितंबर 2024 से 25 सितंबर 2024 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जन वितरण प्रणाली केंद्र एवं पंचायत सरकार भवन को चुना गया है।

भोजपुर जिले में कुल 2119176 लाभार्थी है,जिनमे से अभी तक 941959 लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वसुधा केंद्र के V.L.E के द्वारा जन वितरण प्रणाली केंद्र पर एवं पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायक के द्वारा पंचायत सरकार भवन में आयुष्मान का निर्माण करने का काम किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर उप विकास आयुक्त को जिले के नोडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड के नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थियों को जन वितरण प्रणाली केंद्र पर मोबिलाइज कर शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष कैंप का प्रतिदिन अनुश्रवण एवं रिपोर्टिंग हेतु निर्देश दिया गया है।

Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular