Homeखेलजिले के प्रत्येक पंचायत में होगा एक खेल क्लब

जिले के प्रत्येक पंचायत में होगा एक खेल क्लब

Panchayat sports club: पंजीकरण 15 सितम्बर 2024 से सध्यां 6 बजे से प्रारम्भ होकर 14 अक्टूबर 2024 रात्रि 12 बजे तक खेल वेबसाइट club.biharsports.org के माध्यम से किया जा सकता है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Panchayat sports club
    • खेल क्लब के सदस्यो की आयु सीमा न्यूनतम 14 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष होगी
    • क्लब के सदस्यों में महिला एवं पुरूष दोनो की होगी भागीदारी

Panchayat sports club आरा: खेल विभाग, बिहार सरकार के द्वारा राज्य में खेल संस्कृति के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गांव की तरफ गतिमान की जा रही है, इसके लिए राज्य के हर नगर और ग्राम पंचायत में खेल क्लब का गठन सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

क्लब गठन में सदस्य नामित होने के लिए आवेदक को club.biharsports.org इस लिंक पर जाकर अपना आवेदन करना होगा, पंजीकरण 15 सितम्बर 2024 से सध्यां 6 बजे से प्रारम्भ होकर 14 अक्टूबर 2024 रात्रि 12 बजे तक उक्त वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

प्रत्येक पंचायत में एक खेल क्लब होगा। क्लब के सदस्यो की आयु न्यूनतम 14 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष होगी, क्लब के सदस्यों में महिला एवं पुरूष दोनो की भागीदारी होनी है। क्लब के सदस्यों में यथासंभव शारीरिक शिक्षक/ राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के सिखलाड़ी/एनआईएस प्रशिक्षक होना चाहिए।

क्लब का गठन निम्नलिखित खेलों में किया जाना है, फुटबॉल, कबड्‌डी, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, शंतरज, कैरम, खो-खो, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन में से एक या अधिक खेलो से जुडे हुए व्यक्ति का होना चाहिए।

क्लब गठन के लिए संबंधित वेबसाईट पर आवेदन प्रारम्भ है। अंतिम तिथि से पूर्व भोजपुर के अधिकाधिक संख्या में खेल क्लब का गठन से संबंधित आवेदन की जा सकती है। जिससे खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन हो सके।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular