Homeआरा भोजपुरशाहपुरमूर्ति विसर्जन स्थल का SDM एवं SDPO ने किया निरीक्षण

मूर्ति विसर्जन स्थल का SDM एवं SDPO ने किया निरीक्षण

भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के धर्मावती नदी पर स्थित पुल से स्थिति का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।

Bridge on Dharmavati River: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के धर्मावती नदी पर स्थित पुल से स्थिति का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :Bridge on Dharmavati River
    • मूर्तियों के सुरक्षित विसर्जन हेतु SDM एवं SDPO ने किया निरीक्षण
    • मूर्तियों को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से विसर्जन को लेकर दिया गया निर्देश

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के धर्मावती नदी पर स्थित पुल का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। इस निरीक्षण में जगदीशपुर अनुमंडल अधिकारी (SDM) संजीत कुमार, पुलिस अधिकारी (SDPO) राजीव चंद्र सिंह, थाना प्रभारी (SHO), शाहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मृतुन्जय कुमार सिंह, और राजस्व अधिकारी (RO) रश्मि सागर ने भाग लिया। यह निरीक्षण मुख्यतः दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के प्रति सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

विदित रहें की दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन एक धार्मिक अनुष्ठान है। बड़ी संख्या में भक्तजन और श्रद्धालु मूर्तियों को जल में विसर्जित करने के लिए एकत्र होते हैं। इस प्रक्रिया में सुरक्षा का ध्यान रखना अति आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अपने कर्तव्यों के प्रति सजग अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पुल से स्थिति का मूल्यांकन किया तथा उक्त स्थान पर उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए। सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सुनिश्चित किया कि मूर्तियों को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से विसर्जन किया जाए।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular