Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को दबोचा, कई बड़े मामले है दर्ज

भोजपुर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को दबोचा, कई बड़े मामले है दर्ज

बिहार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर एवं जहानाबाद जिलों में कई संगीन कांडों का अंजाम देने वाला हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफल रही।

Hardcore Naxalite – Jaisidih: बिहार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर एवं जहानाबाद जिलों में कई संगीन कांडों का अंजाम देने वाला हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफल रही।

  • हाइलाइट : Hardcore Naxalite – Jaisidih
    • भोजपुर एसपी मिस्टर राज की स्पेशल टीम ने उसे धर दबोचा

Hardcore Naxalite आरा: बिहार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर एवं जहानाबाद जिलों में कई संगीन कांडों का अंजाम देने वाला हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफल रही। जो पिछले दो दशकों से विध्वंसक गतिविधियों में संलग्न था। आईईडी बम से पुल गिराने सहित कई नक्सली वारदात को बेखौफ अंजाम देता आ रहा था। इस पर कई बड़े मामले भी दर्ज है।

भोजपुर पुलिस को 19 साल बाद एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 19 साल पहले वर्ष-2005 में तरारी थानाध्यक्ष राज किशोर शाह की हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के कारण लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना था। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने लगातार प्रयास किए। भोजपुर एसपी मिस्टर राज की स्पेशल टीम ने उसे धर दबोचा। इस सफलता के पीछे पुलिस के अथक प्रयास, गुप्त सूचना नेटवर्क और वर्तमान में अपनाई गई रणनीति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रेसवार्ता में एसपी मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान अपने गांव जैसीडीह आया हुआ है। इस सूचना के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने पीरो एसडीओपी K.K singh के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को उसके पैतृक गांव जैसीडीह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के ऊपर कई नक्सली मामले दर्ज है।

  • गिरफ्तार अभियुक्त संतोष पासवान का अपराधिक इतिहास :-
    • 1. चरपोखरी थाना कांड सं0-198/15, दिनांक-02.07.2015, धारा-3/4 विस्फोटक अधि० एवं 10/13/16/17 यू०ए०पी०ए० एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
    • 2. चरपोखरी थाना कांड सं0-198/13, दिनांक-24.09.2013, धारा-147/148/149/384/386 /323/506 भा०द०वि० एवं 10/13/16/17 यू०ए०पी०ए० एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
    • 3. चरपोखरी थाना कांड सं0-156/13, दिनांक 15.07.2013, धारा-385/386/504 भा०द०वि० एवं 10/17/20यू०ए०पी०ए० एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
    • 4. पीरो (हसनबाजार ओ०पी०) थाना कांड सं0-256/19, दिनांक-17.09.2019, धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट।
    • 5. तरारी थाना कांड सं0-59/05, दिनांक-11.09.2005, धारा-302/307/324/353 भा०द०वि० 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक अधि०।
    • 6. पीरो थाना कांड सं0-175/22, दिनांक-01.04.2022, धारा-392 भा०द०वि० ।
    • 7. चरपोखरी थाना कांड सं0-184/17, दिनांक-24.04.2017, धारा-395/317 भा०द०वि० ।
    • 8. बारूण (औरंगाबाद) थाना कांड सं0-471/23, दिनांक-26.09.2023 धारा-392/34 भा०द०वि०।
    • 9. बारूण (औरंगाबाद) थाना कांड सं0-470/23, दिनांक-26.09.2023 धारा-25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट
    • 10. नोखा (रोहतास) थाना कांड सं0-312/23, दिनांक-12.10.2023 धारा-392 भा०द०वि० ।
खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular