HomeNewsक्राइमघर के बाहर दिया जला रहे युवक को मारी गोली, पटना रेफर

घर के बाहर दिया जला रहे युवक को मारी गोली, पटना रेफर

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद लोगों ने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहे युवक को गोली मार दी।

Sevgar: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद लोगों ने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहे युवक को गोली मार दी।

  • हाइलाइट : Sevgar
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

Sevgar आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद लोगों ने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहे युवक को गोली मार दी। उसे गोली दाहिने साइड सर में मारी गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह है।

इधर, जख्मी युवक के बड़े भाई सूरज कुमार ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि जाता है कि वर्ष 2022 से 12 डिसमिल जमीन को लेकर पट्टीदार से विवाद चला आ रहा है। उस समय भी जमीन के विवाद में उक्त पट्टीदार द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसमें उनकी बहन मधुबाला को गोली लग गई थी। जिसमे पट्टीदार के गयारह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को उनके द्वारा उठाने के लिए दबाव दिया जा रहा था।

केस उठाने से मना कर देने के कारण जब गुरुवार दीपावली की शाम जब उसका छोटा भाई नीरज कुमार सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे पर दिया जला रहा था। तभी आरोपी चार अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर छत पर चढ़ गया। उसके बाद उसने उसके भाई नीरज कुमार सिंह को सिर में गोली मार दी।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular