Homeबिहारआराकृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी और किसान होंगे...

कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी और किसान होंगे पुरस्कृत- डीएम

डीएम ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले किसान, कर्मी एवं प्रतिनिधि को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Rabee karyashala sah prashikshan: डीएम ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले किसान, कर्मी एवं प्रतिनिधि को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

  • हाइलाइट : Rabee karyashala sah prashikshann
    • कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी और किसान जिला स्तर पर सम्मानित होंगे
    • नागरी प्रचारिणी सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यर्शाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

Rabee karyashala sah prashikshan आरा: भोजपुर जिले में इस साल फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सरकार की ओर से संचालित प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। इसके लिए गांव-गांव में किसानों की जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया जाएगा।

इसे लेकर आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को किया गया। उद्घाटन डीएम तनय सुल्तानिया ने दीप जलाकर किया। साथ ही कृषि विभाग की रबी फसल 2024 पुस्तक का विमोचन किया।

डीएम ने बताया कि जिले में कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी और किसानों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर हमें एक ऐसा प्रयोग करना है, जिसमें जिले की उपलब्धि अच्छी हो। कृषि के क्षेत्र में बहुतेरी योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। उसी में से एक-एक योजना को चुनना है और उसमें सफलता प्राप्त करनी है। कृषि के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले किसान, कर्मी एवं प्रतिनिधि को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

फसल अवशेष प्रबंधन की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पराली जलाने से बहुत नुकसान होता है। इससे वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण कर किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की ओर से उत्पादित उत्पादन को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जोड़ने पर बल दिया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहु ने बताया कि किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकारों को फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक की ओर से बैंकों द्वारा दिये जाने वाले सहायता की जानकारी दी गई।

इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान एवं सहायक निदेशक रसायन, उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक, सहायक तकनीकि प्रबंधक, अध्यक्ष किसान सलाहकार समिति समेत कई मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular