Homeबिहारआरा भोजपुरछह वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या

छह वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या

Kori of Sandesh : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में रविवार की शाम छह वर्षीय बालक अंकुश की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Kori of Sandesh : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में रविवार की शाम छह वर्षीय बालक अंकुश की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट :Kori of Sandesh
    • संदेश के कोरी में छह वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते‌ हुए आरोपित को किया गिरफतार, घर सील
    • एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटी

आरा/संदेश: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में रविवार की शाम छह वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोरी निवासी छह बर्षीय अंकुश कुमार है। बताया जाता है कि दशरथ कुर्मी के पुत्र सोनू कुमार ने गांव के ही अंकुश कुमार को अपने घर में बंद करने के बाद गला दबाकर करके हत्या की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल आरा ले आयी है।

घटनास्थल पर अभियुक्त सोनू कुमार के घर को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम वैज्ञानिक अनुसंधान के घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

बताया जा रहा है कि अभियुक्त के गले में एक सोने का लॉकेट था, जिसे काटकर सोनू कुमार द्वारा रख लिया गया है। संभवत लोग इसी को मूल कारण बता रहे हैं। अब तक अन्य कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज हेतु भेजा गया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular