Homeबिहारभोजपुरकब्रिस्तान के समीप मिले शव की हुई पहचान, सहार प्रखंड में थे...

कब्रिस्तान के समीप मिले शव की हुई पहचान, सहार प्रखंड में थे कार्यरत

भोजपुर में मृतक अधेड़ के शव की दूसरे दिन पहचान हुई। उनकी पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के हरिहर डिहरा गांव निवासी स्व. त्रिलोकी नाथ चौबे के 59 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र चौबे के रूप में हुई है।

Surendra Choubey – Sahar Block: भोजपुर में मृतक अधेड़ के शव की दूसरे दिन पहचान हुई। उनकी पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के हरिहर डिहरा गांव निवासी स्व. त्रिलोकी नाथ चौबे के 59 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र चौबे के रूप में हुई है।

  • हाइलाइट : Surendra Choubey – Sahar Block
    • अज्ञात अधेड़ के शव की की दूसरे दिन हुई पहचान
    • रोहतास निवासी पीएचइडी विभाग के कार्य निरीक्षक पदाधिकारी के रूप में हुई पहचान
    • नारायणपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप शनिवार की सुबह बरामद हुआ था शव

आरा: भोजपुर में मृतक अधेड़ के शव की दूसरे दिन पहचान हुई। उनकी पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के हरिहर डिहरा गांव निवासी स्व. त्रिलोकी नाथ चौबे के 59 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र चौबे के रूप में हुई है। वह पीएचइडी विभाग में कार्य निरीक्षक थे। वह भोजपुर के सहार प्रखंड में कार्यरत थे। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के मारुति नगर में रहता है।

बता दें की शनिवार की सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कब्रिस्तान के समीप अज्ञात शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। जिसके बाद अज्ञात के रूप में उनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था।

इधर, मृतक के बेटे राहुल कुमार चौबे ने बताया कि वह चार दिन पूर्व घर से वापस आरा अपने विभाग के किसी काम से आए थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया एवं अखबार में छपे खबर को पढ़ कर उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular