Homeआरा भोजपुरबिहियाखेत से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में टूटकर गिरे बिजली...

खेत से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से मौत

Aarti Devi - Sundarpur Barja: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में गुरुवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

Aarti Devi – Sundarpur Barja: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में गुरुवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Aarti Devi – Sundarpur Barja
    • बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में गुरुवार की सुबह हुआ हादसा
    • खेत से लौटने के दौरान हादसा, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ दिया दम

आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में गुरुवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला रास्ते में टूट कर गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलस गई थी, जिसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला सुंदरपुर बाजार गांव निवासी मुन्ना तिवारी की 31 वर्षीया पत्नी आरती देवी थी।

इधर, मुन्ना तिवारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनकी पत्नी किसी काम से खेत की ओर गई थी।‌ रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। खेत से लौटते समय उनकी पत्नी तार की चपेट में आ गयी और बुरी तरह झुलस गयी। कुछ देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पुत्री राधा कुमारी, खुशी कुमारी, बूचन कुमारी और पुत्र कान्हा तिवारी है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular