Homeआरा भोजपुरशाहपुरसंभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती समारोह का आगाज आज

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती समारोह का आगाज आज

Sambhavna School : आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती समारोह का आगाज 26 दिसंबर (गुरुवार) को होगा।

Sambhavna School : आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती समारोह का आगाज 26 दिसंबर (गुरुवार) को होगा।

  • हाइलाइट : Sambhavna School
    • दो दिवसीय रजत जयंती समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण
    • प्रथम दिन आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन
    • बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह दूसरे दिन समारोह का करेंगे उद्घाटन
    • विद्यालय का स्मारिका “प्रतिबिंब” का होगा लोकार्पण
    • अतिथियों द्वारा कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का किया जाएगा स्वावलोकन

Sambhavna School : आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के रजत जयंती समारोह का आगाज 26 दिसंबर (गुरुवार) को होगा। दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का समापन 27 दिसंबर (शुक्रवार) को होगा। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को रजत जयंती समारोह के उद्घाटनकर्ता आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह होंगे।

वहीं मुख्य अतिथि पूर्व सह थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी, बिहार राज नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव भाई ब्रम्हेश्वर, कर्नल राणा प्रताप सिंह (सेनि) होंगे। प्रथम दिन वर्ग 1 से लेकर 5 तक के बच्चे समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का स्वावलोकन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत-संगीत, एकल गायन, माइम, नाटक, नृत्य एवं सडक सुरक्षा गीत की प्रस्तुति की जाएगी।

प्राचार्या डॉ . सिंह ने बताया कि दूसरे दिन 27 दिसंबर (शुक्रवार) रजत जयंती समारोह में उद्घाटनकर्ता बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे। मुख्य अतिथि भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. गांधी जी राय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी एवं कर्नल राणा प्रताप सिंह होंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के रजत जयंती के अवसर पर स्मारिका ‘प्रतिबिंब’ का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में वर्ग 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा ग्रुप डांस, लाइव झूमर, मीइम, एकल गायन, लघु नाटक, लाइव डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग आदि की प्रस्तुति की जाएगी।

विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने बताया कि दो दिवसीय रजत जयंती समारोह की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रजत जयंती समारोह को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में काफी उत्साह है। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की जान से लगे हुए हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular