Homeआरा भोजपुरशाहपुरसांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी सौहार्द:- मदन यादव

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी सौहार्द:- मदन यादव

Madan Yadav - Sonki village: दियारा क्षेत्र के सोनकी गांव में आयोजित सांस्कृतिक में गायिका हंसिका तिवारी ने अपने गवई गीतों से समारोह को संजीवनी दी।

Madan Yadav – Sonki village: दियारा क्षेत्र के सोनकी गांव में आयोजित सांस्कृतिक में गायिका हंसिका तिवारी ने अपने गवई गीतों से समारोह को संजीवनी दी। हंसिका तिवारी ने अपने गायन के माध्यम से स्थानीय लोक गीतों की समृद्धि को उकेरा, जिसे सुनकर गांव के लोगों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।

  • हाइलाइट्स: Madan Yadav – Sonki village
    • सोनकी गांव में मदन यादव ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
    • तेजी से बदल रहा है शाहपुर विधान सभा का माहौल :- शिवकुमार शाह
    • लोगों में मदन यादव के प्रति विश्वास और समर्थन का भाव बढ़ा है: राजा पांडे

आरा: दियारा क्षेत्र में सोनकी गांव, जो शाहपुर प्रखंड के सूहीया पंचायत के अंतर्गत स्थित है। यहां बुधवार की देर शाम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जय प्रकाश पांडेय के सुपुत्र के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता मदन यादव ने किया। उन्होंने सामूहिक रूप से फीता काटकर इस आयोजन का प्रारंभ किया।

वही आयोजक जय प्रकाश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए गायिका हंसिका तिवारी ने अपने गवई गीतों से समारोह को संजीवनी दी। हंसिका तिवारी ने अपने गायन के माध्यम से स्थानीय लोक गीतों की समृद्धि को उकेरा, जिसे सुनकर गांव के लोगों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।

इस मौके पर मदन यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी सौहार्द, भाईचारा व मिल्लत का वातावरण कायम होता है। राष्ट्रीय जनता दल व्यावसायिक संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाह ने कहा की मदन यादव का क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के कारण शाहपुर विधान सभा का माहौल हाल के समय में बहुत तेजी से बदल रहा है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें वृहद रूप से लोकप्रिय बना दिया है। यहां की जनता अब मदन यादव को अपने क्षेत्र के विधायक के रूप में देखने की इच्छा प्रकट कर रही है।

वही राजा पांडे ने कहा की आज हर जाति व धर्म के लोग एक मंच के तले बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं। शाहपुर विधान सभा का माहौल अब बिल्कुल बदल गया है। लोग ऐसे नेता की खोज में थे जो उनके प्रति संवेदनशील रहें। लोगों में मदन यादव के प्रति विश्वास और समर्थन का भाव बढ़ा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल व्यावसायिक संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाह, सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी देव पूजन प्रसाद, राहुल यादव, गुड्डू सिंह, राधा कृष्ण यादव, राहुल कुशवाहा, भारत दुबे, गोपाल विशाल शर्मा, विशाल राय राहुल पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular