HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंपद्म श्री डाॕ. भीम सिंह 'भवेश' का जगह-जगह हुआ स्वागत

पद्म श्री डाॕ. भीम सिंह ‘भवेश’ का जगह-जगह हुआ स्वागत

Welcome Bhim Singh 'Bhavesh' : पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित वरीय पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भीम सिंह 'भवेश' के राजधानी दिल्ली से आरा लौटने के क्रम में मंगलवार की संध्या जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

Welcome Bhim Singh ‘Bhavesh’ : पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित वरीय पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ के राजधानी दिल्ली से आरा लौटने के क्रम में मंगलवार की संध्या जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Welcome Bhim Singh ‘Bhavesh’
    • कुल्हाड़ियां, गीधा एवं आरा के गौसगंज के समीप हुआ स्वागत

Welcome Bhim Singh ‘Bhavesh’ आरा: पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित वरीय पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ के राजधानी दिल्ली से आरा लौटने के क्रम में मंगलवार की संध्या जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। डाॅ. भवेश दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर उतरे। जहां से सडक मार्ग द्वारा आरा के प्रस्थान किए।

पटना एयरपोर्ट पर समाजसेवी संजीव पुष्प एवं पप्पु सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पटना-बक्सर मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास संदीप कुमार के नेतृत्व में भीम सिंह ‘भवेश’ का स्वागत हुआ। गीधा मुसहर टोली के पास धरमू मुसहर, रविंद्र मुसहर, राजेंद्र मुसहर, उमेश मुसहर के नेतृत्व में काफी संख्याओं में सैकड़ो महिलाओं ने उन्हें फूल माला पहनकर स्वागत किया।

इसके बाद कायमनगर के पास नीरज कुमार के नेतृत्व में डाॕ.भवेश का जोरदार स्वागत हुआ। आरा शहर के गौसगंज में समाजसेवी श्री कुमार सिंह, रम्पत सिंह एवं गोदाम सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वही शहर के पकड़ी मदन जी हाता में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह एवं राजेश मिश्र के नेतृत्व में डॉ. ‘भवेश’ का स्वागत किया गया।

इस मौके पर अधिवक्ता राम प्रकाश पाठक, पुरुषोत्तम सिंह, मिथिलेश सिंह, रितेश चौरसिया भरत सिंह, ई. रमेश सिंह, भरत सिन्हा, राकेश सिंह, मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।इस अवसर पर भीम सिंह ‘भवेश’ ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे मुशहर समुदाय के लिए गर्व का पल है।

  • पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित भीम सिंह ‘भवेश’ मां आरण्य देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
  • ट्रस्ट के सचिव समेत अन्य ट्रस्टियों ने उन्हें माता की तस्वीर देकर किया गया सम्मानित

भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सह वरीय पत्रकार डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ ने बुधवार को सपरिवार माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा करवाया। इस दौरान उन्हें माता की चुनरी प्रदान किया गया। तत्पश्चात मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट आरा के सचिव अरविन्द कुमार पाण्डेय, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार, रुपेश कुमार, रितेश चौरसिया द्वारा उन्हें माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने डॉ. भीम सिंह भवेश को बधाई देकर फोटो खिंचवाया। बता दें कि 25 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा डॉ.भीम सिंह ‘भवेश’ को पद्म श्री (देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) अलंकृत करने की घोषणा की गई है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular