Homeबिहारआरा भोजपुरछिनतई के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारी को मारी गोली

छिनतई के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारी को मारी गोली

Robbery from a cattle trader: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ढोड़ा के टोला गांव के समीप रविवार की शाम छिनतई के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारी को गोली मार दी।

  • हाइलाइट्स: Robbery from a cattle trader
    • जख्मी व्यापारी का सदर अस्पताल में कराया जा इलाज
    • उदवंतनगर ढोड़ा के टोला गांव के समीप रविवार की शाम घटी घटना

आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ढोड़ा के टोला गांव के समीप रविवार की शाम छिनतई के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारी को गोली मार दी। जख्मी व्यापारी को दाहिने हाथ पर गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वही गोली मारने के बाद हथियारबंद बदमाशों ने उसके पास रहे पैसे भी छीन ली। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जख्मी व्यापारी संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी भुटेली का 40 वर्षीय पुत्र केदार सिंह है। वह पेशे से मवेशी व्यापारी है। गाय-भैंस के खरीद-बिक्री का काम करता है। इधर, केदार सिंह ने बताया कि वह अपने गांव के ही साथी राजेश कुमार एवं चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर चांदी निवासी निर्मल सिंह के साथ भैंस खरीदने के लिए संदेश थाना क्षेत्र के मनियच गांव गया था। लेकिन वहां सौदा नहीं पटने पर वह राजेश कुमार एवं निर्मल सिंह के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था।

इसी बीच जब तीनो ढोड़ा टोला के समीप पहुंचे तो उसी गांव के रंजय एवं उसका भतीजा वहां आए और कहने लगे कि रोज तुम गाय-भैंस खरीद रहा है और बेच रहा है। हम लोगों को पैसा कौन देगा। जब उन्होंने कहा कि तुम्हें पैसा किस बात का दें, कुछ खाना है, तो बोलो। इसके बाद उनके बीच नोंकझोंक हुई तो उन्होंने हथियार निकाल लिया। तभी उनके दोनों साथी बाइक छोड़ वहां से भाग निकले। जिसके बाद वह भी बाइक से उतरकर भागने लगे।

तभी उक्त बदमाश ने उसे गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश व उसका भतीजा उसके पास रहे पैसे छीनकर वहां से भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ जख्मी व्यापारी केदार सिंह ने ढोड़ा के टोला गांव निवासी रंजय एवं उसके भतीजे पर छिनतई का विरोध करने पर खुद को गोली मारने एवं अपने पास रहे डेढ़ लाख रुपये छिनने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular